राहगीरों की जागरुकता से बचा एक वन जन्तु का जीवन
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): राहगीरों की जागरुकता से रविवार की रात को एक वन्य जंतु अजगर के जीवन को वन कर्मियों ने बचा लिया।
हुआ यह था कि गांव उपैड़ा के पैट्रोल पम्प के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर रविवार की मध्य रात्रि क रेंग रहे एक विशाल अजगर पर कार में सवार यात्रियों की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत कार को रोक कर यातायात को नियंत्रित किया और वन विभाग को सड़क पर रेंग रहे करीब 15 फुट लम्बे अजगर की सूचना दी।
इस सूचना पर वन विभाग से रवि कुमार अपनी टीम के साथ रात मे ही मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम अजगर को जंगल में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई।
राहगीरों का कहना है कि जागरुकता के कारण ही एक वन जंतु अजगर की जान को बचाया जा सका है, वरना वाहनों से कुचला जा सकता था।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586





























