राजनीति चमकाने के लिए खुरचन का इस्तेमाल करने वाला नेता चर्चाओं में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में इन दिनों खुरचन वाला नेता चर्चाओं में है जो बड़े-बड़े नेताओं, मंत्रियों के गनर, चालकों को 50-100 रुपए के साथ-साथ खुरचन का डिब्बा भी बांटता है। हापुड़ का रहने वाला यह वरिष्ठ नेता उस समय चर्चाओं में आया जब बुधवार को हापुड़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने खुरचन वाले नेता के बारे में चर्चा की और कुछ सवाल किए। तभी से चर्चाओं का बाजार गर्म है, बयान बाजी का दौर जारी है। अपनी राजनीति चमकाने में लगा यह नेता पसीना-पसीना हो रहा है।
हापुड़ का है यह नेता:
अपनी राजनीति में चार चांद लगाने के लिए हर कोई तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। मीडिया में छपास की भूख इस पदाधिकारी को इस कदर है कि वह हमेशा वरिष्ठ नेताओं के पीछे खड़ा नजर आएगा। यह नेता बुधवार को फिर से चर्चाओं में आ गया जब हापुड़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने खुरचन वाले व्यक्ति का जिक्र किया। करीब 15 मिनट तक वरिष्ठ नेता की खिंचाई की। यह भी बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों के चालक, गनर, गार्ड आदि को यह वरिष्ठ पदाधिकारी खुरचन और 50-100 रुपए देकर रखता है जिससे संबंधित की लोकेशन की जानकारी हासिल कर उनसे मिला जा सके। इस नेता की राजनीतिक गलियारे में चारों ओर चर्चा हो रही है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point



























