डा.अम्बेडकर का किरदार निभाने वाले नेता का निधन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंबेडकर जयंती में बाबा साहेब का किरदार निभाने वाले पालिका के पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष का आकस्मिक निधन होने से नगर में हर तरफ शोक व्याप्त हुआ। गढ़ चौपला स्थित राजनगर कालोनी में रहने वाले शेरसिंह कर्दम का बुधवार की देर रात में निधन हो गया। तबियत खराब होने पर उन्हें परिजनों ने मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दिवंगत शेरसिंह कर्दम सन 1989 में चेयरमैन खजान सिंह के नेतृत्व वाली पालिका बोर्ड में कनिष्ठ उपाध्यक्ष रहने के साथ ही 14 अप्रैल को अंबेडकर जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलने वाली शोभायात्रा में बाबा साहेब का किरदार भी निभाते थे। पूर्व चेयरमैन सोना सिंह, चंद्रपाल केन, विपिन सिंह, डॉ. रिहान चौधरी, ईश्वर सिंह, धर्मपाल पटवारी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































