
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म भरने की अन्तिम तिथि हुई 23 अक्टूबर 2025
हापुड, सूवि (ehapurnews.com): जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म भरने की अन्तिम तिथि 21 अक्टूबर से बढ़ाकर 23 अक्टूबर 2025 कर दी गई है, एवं सुधार विंडो 24 से 26 अक्टूबर तक खुली रहेगी l जिससे अधिकाधिक अभ्यार्थियों के द्वारा फार्म भरा जा सके। उक्त जानकारी देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय, नवादा, हापुड के प्राचार्य श्री सुभाष चन्द ने बताया कि यह तिथि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा बढ़ाई गई है। प्राचार्य जी ने जनपद वासियों से कहा है कि जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व प्रवेश परीक्षा में कक्षा 9 एवं कक्षा-11 में प्रवेश के लिए अपने पाल्यों के फार्म भराए, जिससे वह परीक्षा उत्तीर्ण कर आवासीय विद्यालय में पढ़कर आगे बढ़ सकें। विस्तृत शर्तों की जानकारी एवं विवरण पत्रिका (प्रास्पेक्टस) को डाउनलोड करने एवं आनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाईट navodaya.gov.in, https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11/ & https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9/अवलोकन करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इस कार्यालय में संपर्क करें। हेतु संपर्क हेतु मोबाइल नं० प्राचार्य:- 9664217274, उपप्राचार्य:-8840126920, परीक्षा प्रभारीः-7004996593
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209































