
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित कुचेसर चौपला रेलवे फाटक छह अप्रैल से 11 अप्रैल तक बंद रहेगा जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों, राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्हें वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। रेल पथ मरम्मत कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है।
मरम्मत के कारण कुचेसर रोड-सिंभावली सेक्शन के रेलवे फाटक संख्या 62 सी, छह अप्रैल से 11 अप्रैल तक बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों का आवागमन फाटक संख्या 61 से किया जाएगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ जगबीर सिंह ने बताया कि रेल पथ कार्य के चलते कुचेसर रोड चौपला स्थित फाटक संख्या-62, 6 अप्रैल की सुबह 8:00 बजे से 11 अप्रैल की रात 8:00 बजे तक बंद रहेगा। लोगों को शकरपुर रेलवे फाटक का इस्तेमाल करना होगा।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586



























