👁 0 views Views
किशोर न्याय बोर्ड ने एक बाल अपचारी को 5 फलदार वृक्ष लगाने की सजा दी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किशोर न्याय बोर्ड हापुड़ के पीठीसीन अधिकारियों विश्वनाथ प्रताप सिंह डा.स्वाति गर्ग, राजन त्यागी ने पशु क्रुरता के अपराध में एक बाल अपचारी के मुकद्दमे को निस्तारित करते हुए पचास रुपए का जुर्माना तथा किसी सार्वजनिक स्थान पर पांच फलदार वृक्ष लगाने का सुधारात्मक दंड दिया।
जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने 29 नवम्बर-2023 को पशु क्रुरता अधिनियम के तहत एक बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड भेजा था।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित






























