
महावीर जन्म कल्याणक पर जैन समाज ने निकाली भव्य पालकी यात्रा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन धर्म के 24 वे तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर नगर मे भव्य पालकी यात्रा निकाली गई।
पालकी यात्रा का शुभारंभ सोमवार प्रातःकाल श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार से हुआ। पालकी यात्रा कसेरठ बाजार, कोठी गेट, अतरपुरा, गोल मार्किट, बाजार सर्राफा, पाटिया मंडी, बाजार बजाजा होते हुए आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर सम्पन्न हुई।
पालकी यात्रा मे बड़ी संख्या मे जैन भक्त ‘ अहिंसा परमो धर्म ‘ भगवान महावीर का संदेश ‘ जियो और जीने दो ‘ आदि जयघोष लगा रहे थे। पुरूष श्वेत वस्त्र तथा महिलाये पीत वस्त्र पहनकर यात्रा के साथ नृत्य, भक्ति करते हुए चल रहे थे। बाजे वाले धार्मिक गीत बजा रहे थे। मन्दिर जी पर पालकी के लोटने पर दिगम्बर जैन समाज कार्यकारणी सदस्यो के सौजन्य से वात्सल्य भोज का आयोजन हुआ।
जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, अनिल जैन, नितिन जैन, सतीश कुमार जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, महामंत्री सुशील जैन, मंत्री राजीव जैन, कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन, आर के जैन एडवोकेट, सुबोध जैन, सुनील जैन, तुषार जैन, संदीप जैन, सुधीर जैन टपिया, प्रदीप जैन, राजेश जैन, मनोज जैन, नरेंद्र जैन, भुवन जैन, अभिषेक जैन, गौरव जैन, सजींव जैन,विकास जैन, स्वलिप जैन,रजत जैन,ललित जैन प्रभा जैन, बबीता जैन, विनोद बाला जैन, सरोज जैन, मनीषा जैन, शिल्पी जैन, गरिमा जैन, निशा जैन ,मंजू जैन, अलका जैन,भावना जैन, प्रगति जैन सहित अनेक जैन भक्त शामिल हुए।

































