
उद्योग बंधु की बैठक में गूंजी धीरखेडा की समस्या
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड उद्योग बन्धु की एक बैठक का आयोजन मुख्य विकाश अधिकारी हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में मंगलवार को अटल गौरव पार्क में किया गया।
बैठक में अन्य समस्याओ के साथ-साथ धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में मुख्य मार्ग से राइटहैंड साइड की रोड के निर्माण को भी प्रमुखता से बनवाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर जिला पंचायत मेरठ से निर्माण कार्य कराए जाने पर विचार किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले, महामंत्री संजय अग्रवाल, अमन गुप्ता, पुरुषोत्तम शरण चौबे, सरदार गुरमीत सिंह सहित अनेक उद्यमी एवम् अधिकारी उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069































