हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विधायक की गाड़ी से पार्किंग की पर्ची मांगने का मुद्दा बुधवार को नगर पालिका परिषद गढ़ की बोर्ड बैठक में भी गर्मया जहां दो सभासदों ने जमकर हंगामा किया और पालिका की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई.
बुधवार को नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभागार में पालिका की बोर्ड बैठक आयोजित हुई जहां विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा शुरू हो गया तो दो सभासदों ने विधायक की गाड़ी से पार्किंग की पर्ची मांगने के मामले में जोरदार हंगामा किया. सभासद उस्मान चौधरी और रोहित आर्य ने विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया से तीर्थ नगरी में पार्किंग की रसीद काटने के प्रयास को लेकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने पार्किंग ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप मढ़ दिया और ठेकेदार का ठेका खत्म करने की मांग की.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509


























