हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बीस दिन पूर्व हादसे का शिकार हुए गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका परिषद के सभासद रियासत अंसारी ने मंगलवार की शाम को दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभासद का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था जहां उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि करीब 20 दिन पहले नगर पालिका परिषद गढ़ के वार्ड नंबर 22 के सभासद रियासत अंसारी दिल्ली से गढ़ की ओर लौट रहे थे कि हापुड़ बाईपास पर रियासत अंसारी की कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दौरान रियासत घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रियासत की बॉडी में इंफेक्शन फैल गया था जिसके बाद परिजनों ने उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान रियासत ने दम तोड़ दिया। पालिका अध्यक्ष सोना सिंह, ईओ संजीवन राम, सफाई निरीक्षक सुभाष सिंह आदि ने दुख व्यक्त किया है।
सब्जियों की गाड़ी बुलाएं और जो चाहें वो चुने, अभी कॉल/Whatsapp करें: 8650607033




























