
👁 0 views Views
घायल पक्षी को जैन पक्षी औषधालय भेजा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): मुहल्ला जे के कॉलोनी मे एक चील घायल होकर जमीन पर आ गिरी। जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन ने पक्षी औषधालय फोन कर जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय से कर्मचारी मनोज कुमार को मोटरसाइकिल एम्बुलेंस के साथ वहाॅ बुलाया। मनोज कुमार घायल चील को पक्षी औषधालय ले गया। चील के जमीन पर गिरने पर जे के कॉलोनी मे कुछ लोग एकत्र हो गए चील को पक्षी औषधालय भेज देने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926





























