
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा विद्वानों द्वारा नवसंवत्सर 2083 ( 2026-27) की तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण व पर्व निर्णय पर गहन विचार विमर्श चल रहा है। महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने बताया कि महासभा पत्रिका महासभा द्वारा सभी को निःशुल्क प्रदान की जाती है। लगभग एक महीने से कई धर्मग्रंथों व अनेक पंचांगो के अध्ययन के साथ शास्त्रसम्मत पर्व निर्णय के लिए विद्वान निरंतर परिश्रम कर रहे है जो अब अंतिम चरण में है।
यह पत्रिका एक मिनी पंचांग का कार्य भी करता है क्योंकि इसमें तिथि, वार, नक्षत्र, पर्व, व्रत, पंचक आदि सरळतम रूप में अंकित होता है। पत्रिका पर अंतिम पर्व निर्णय अनुमोदन के लिए महासभा विद्वानों की बैठक 7 फरवरी शनिवार को शाकंभरी मंदिर दिल्ली रोड (गाय वाला मंदिर) हापुड़ पर रखा गया है। पत्रिका निर्माण में परामर्श मण्डल विद्वान पंडित ओमप्रकाश पोखरियाल एवं पंडित संतोष तिवारी, अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले, लेखा निरीक्षक पंडित अमर प्रकाश पाण्डेय, संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा एवं पंडित महेश चन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष पंडित गौरव कौशिक, समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, कोषाध्यक्ष मित्र प्रसाद काफ्ले, मंत्री आचार्य देवी प्रसाद तिवारी, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, मंत्री डॉ0 करुण शर्मा, पंडित ब्रजेश कौशिक के साथ अन्य विद्वान भी सहयोग कार्य कर रहे है। प्रवक्ता पंडित आशीष पोखरियाल ने कहा कि महासभा तिथि व्रत पर्व पत्रिका के लिए समाज से चंदा नहीं लिया गया है। पूर्णतः महासभा विद्वानों के सहयोग से बन रहा है और मार्च में चैत्र नवरात्रि के बाद से सभी मंदिरों, धार्मिक, प्रशासनिक, सामाजिक संस्थाओं में वितरण के साथ साथ जनसमाज के लिए भी निःशुल्क उपलब्ध हो जाएगा।






















