
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हापुड़ में 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक अंग्रेजी विभाग में Ethos (cultural and literary society) के ततवाधान में सेमिनार वीक का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सेमिनार वीक का प्रारंभ 9 दिसंबर टेक्नोलॉजी का महत्व बताते हुए हुआ। प्रथम दिवस को दीपशिखा ने Noam Chomsky’s Transformational Generative Grammar, सुमैया ने Major Concepts of Linguistics विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत की। दूसरे दिन हुमेरा ने Halliday’ Systematic Linguistics तथा संजना ने Description and Classification of Speech Sound ने अपनी प्रस्तुति दी। तीसरे दिन सना ने Semantic Classification of Words, नबीया ने Language and it’s Characteristics पर विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। चौथे दिन सुमैया ने W. B. Yeats’ Occult System, नबीया ने The Theme of Wasteland तथा संजना ने W. H. Auden as a Symbolist विषय पर प्रस्तुति दी। पांचवें दिन हुमेरा ने Philip Larkin as a Poet एवं सना ने Dylan Thomas as a Symbolist और छठे दिन दीपशिखा ने Objective Correlative Technique विषय पर अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की। सभी छात्राओं ने सेमिनार भी को बहुत ही उपयोगी तथा लाभदायक बताया। छात्राओं को प्रोजेक्टर नहीं चलने संबंधित बहुत ही समस्याओं समस्याओं का समाधान किया गया तथा उन्हें टेक्नोलॉजी का उचित उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। विभागीय अध्यक्ष प्रोफेसर अरुण शर्मा ने छात्रों को जीवन में आधुनिक टेक्नोलॉजी को अपनाने पर बल दिया तथा अपने विषय का अधिक से अधिक ज्ञानर्जन करने हेतु बल देते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। विभागीय वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर आभा शुक्ला कौशिक ने छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सही उच्चारण संबंधित अनेक सुझाव दिए। किसी भी विषय को समझने हेतु लेखक की पृष्ठभूमि तथा जीवनी को पढ़ने तथा समझने हेतु बल देते हुए जीवन में कठिन परिश्रम करने हेतु प्रोत्साहित किया। डॉ अलका सिंह ने सभी छात्रों के प्रयासों को सराहा तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉक्टर मीनू कश्यप छात्राओं को पृजेटशन हेतु अनेक सुझाव दिये।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288




























