मंदिर में लगी मूर्तियां की खंडित?
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा में स्थित एक मंदिर में लगी मूर्तियों के खंडित होने का मामला सामने आया है। लोगों का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने मूर्तियों को खंडित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
गांव जटपुरा में स्थित मंदिर में लगी प्रतिमा उस समय खंडित मिली जब भक्त सोमवार की सुबह मंदिर में प्रार्थना के लिए पहुंचे थे। मूर्ति खंडित देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की जिसके बाद अन्य भक्त भी मंदिर में पहुंच गए। वहीं श्रद्धालु खंडित मूर्तियों को एकत्र कर बाहर ले आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























