
एचपीडीए 4 करोड़ से कराएगा सड़क का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण, प्रीत विहार व आनंद विहार में करीब 4 करोड रुपए की लागत से सड़क का निर्माण कराएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण प्रीत विहार द्वितीय और ट्रांसपोर्ट नगर के मध्य में पहले से बनी 45 मीटर चौड़ी सड़क की मरम्मत कराएगा। यह मार्ग गांव श्यामपुर से मोदीनगर रोड को जोड़ता है। इससे यहां से प्रतिदिन सैकड़ो वाहन गुजरते हैं।
वहीं आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लॉक-एल में एसटीपी के लिए सीवरलाइन डालने, 77.22 लाख रुपए से प्रीत विहार आवासीय योजना द्वितीय में ब्लॉक-एल व अन्य अवशेष सड़कों की मरम्मत, 10.77 लाख से आनंद विहार आवास योजना के एम-ब्लॉक स्थित पार्क में हाईमास्ट लाइट लगाने व प्रकाश व्यवस्था का कार्य होगा। इन सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया इसी महीने शुरू होगी।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton



























