हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया जहां से चोर घड़ी, मोबाइल, नकदी, आभूषणों को चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
गांव निवासी सूरज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के लिए सहारनपुर गया हुआ था जिसने अपनी पत्नी को रिश्तेदार के यहां छोड़ दिया था। ऐसे में बंद मकान का चोरों ने फायदा उठाया जो मकान में दाखिल हुए और उन्होंने ताला तोड़ते हुए मकान से आभूषण, कीमती सामान और हजारों रुपए की नकदी चुरा ली। मंगलवार को पीड़ित जब घर पहुंचा तो टूटा ताला देख उसके होश उड़ गए जिसने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811































