हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के खाद्य तेलों के कारोबारी के बाद हापुड़ के एक चश्मे वाले धंधेबाज पर आयकर की गाज गिरना तय माना जा रहा है। चश्मे के धंधेबाज पर अरबों रुपए की बैनामी सम्पत्ति होने की जांच नई दिल्ली के आयकर अधिकारी (मुख्यालय) द्वारा की जा रही है।
इसके अतिरिक्त वर्ष-2018 के बाद से अब तक प्रोपर्टी की ले-बेच करने व सक्रिय बिचौलियों की कुंडली भी खंगाली जा रही है। हापुड़ के रजिस्ट्री दफ्तर से प्रोपर्टी के धंधेबाजों का रिकार्ड तलब किया गया है, परंतु रजिस्ट्री दफ्तर ने इस सम्बंध में कुछ भी जानकारी देने से इंकार किया है। खाद्य तेल व्यापारी से प्रोपर्टी की ले-बेच करने वालों का गिरफ्त में आना निश्चित माना जा रहा है।
बता दें कि हापुड़ में बड़े पैमाने पर गैर कानूनी धंधे होते हैं और इन धंधों से अर्जित धन लोग प्रोपर्टी व गोल्ड में निवेश करते है। धंधेबाजों के लिए काले धन को सफेद करने का यह सबसे बड़ा हथियार है। काले धन के कारण ही हापुड़ में रेलवे रोड पर भूमि के दाम 6 लाख रुपए गज तक पहुंच गए।
घर बैठे कराएं MAKEUP, DISCOUNT के साथ : 8218124225

































