
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा 16 मार्च को हो सकती है। बताया जा रहा है कि सोमवार को जिला चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक एक दिन पहले 15 मार्च को हापुड़ जनपद आएंगे और जिसका नाम लखनऊ से व्हाट्सप्प के माध्यम से आएगा उसके नाम की घोषणा करेंगे। घोषणा से पहले भाजपाइयों की दिल की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं।
जिलाध्यक्ष पद के लिए इस बार 57 कार्यकर्ताओं ने नामांकन किए हैं जिसमें 31 स्वर्ण, 10 पिछड़ा वर्ग और 16 अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा का सभी को बेहद इंतजार है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























