हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बृजघाट स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में नियमों को ताक पर रखकर वीआईपी की आड़ में कमरों को किराए पर देने के मामले में चौकीदार बृजपाल पर गाज गिर गई है जिसके बाद बृजपाल को जनपद के कार्यालय पर अटैच कर दिया गया है जबकि उसके स्थान पर अमरपाल सिंह को तैनात किया गया है। बता दें कि 13 सितंबर को बृजघाट स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के चौकीदार बृजपाल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें चौकीदार कुछ रुपयों के बदले आम लोगों को गेस्ट हाउस में नियम विरुद्ध कमरा दे रहा था। आरोप है कि इस दौरान संदिग्ध को भी वीआईपी की आड़ में गेस्ट हाउस में प्रवेश दिया जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की विभागीय जांच शुरू हुई। एक महीने तक चली इस जांच में चौकीदार बृजपाल सिंह को जनपद के कार्यालय पर अटैच कर दिया गया जबकि उसकी जगह अमरपाल सिंह को तैनात किया गया है। देखें वायरल वीडियो
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























