हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में स्थित केंद्रीय विद्यालय के बाहर पड़े सूखे कूड़े में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। इस दौरान धुंआ निकलने लगा जिससे आसपास अफरा तफरी मच गई। आग इतनी बढ़ गई कि वह केंद्रीय विद्यालय के परिसर तक घुस गई। विद्यालय के सिक्योरिटी गार्ड ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
बता दें कि मामला शनिवार की शाम का है जब किन्हीं कारणों से कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग के फैलने से पहले ही केंद्रीय विद्यालय के सिक्योरिटी गार्ड ने आग पर काबू पा लिया। आग को देख गार्ड ने बाल्टी उठाली और अकेले ही मैदान में उतर गया। समय रहते आग पर काबू पाने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।





























