👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे स्थित सुपर सन सोलर लिमिटेड फैक्ट्री में चोरी करने के उद्देश्य से घुसे चोर को चौकीदार ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फैक्ट्री के सुपरवाइजर सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि चार-पांच दिन पहले चोर दीवार कूदकर फैक्ट्री परिसर में प्रवेश हुए थे। गाड़ी से बैटरी चोरी कर ले गए। रात करीब 1:30 बजे चोर दोबारा फैक्ट्री में घुसे और चौकीदार पर हमला करने का प्रयास किया। चौकीदार ने सतर्कता दिखाते हुए एक को पकड़ कर शोर मचा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर



























