हैंडलूम नगरी में पंकज हैंडलूम पर पहुंची जीएसटी विभाग की टीम










हैंडलूम नगरी में पंकज हैंडलूम पर पहुंची जीएसटी विभाग की टीम

हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की हैंडलूम नगरी पिलखुवा के बाज़ार बजाजा में स्थित पंकज हैंडलूम पर मंगलवार को पहुंची जीएसटी विभाग की एसआईबी ने छापा मारा। अधिकारियों ने दुकान और गोदाम पर जाकर दस्तावेजों की जांच की। जीएसटी SIB के संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त विमल कुमार दुबे, सहायक आयुक्त सुधीर शर्मा, सहायक आयुक्त विपिन शुक्ला, आलोक राय, सतीश तिवारी के साथ मंगलवार की शाम पंकज हैंडलूम पर जांच करने पहुंचे। विभाग को फर्म संचालक द्वारा व्यापार के दौरान बिल न काटने की शिकायत मिली थी। अधिकारियों ने विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच की।

टीम ने जाते ही दुकान और गोदाम पर एक साथ छापा मारा। जाते ही दस्तावेजों को अपने कब्जे लिया. अधिकारियों ने खरीद फरोख्त से संबंधित बिल, जीएसटी रिटर्न, स्टॉक रजिस्टर, कंप्यूटर डाटा आदि की बारीकी से पड़ताल की। साथ ही स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी किया। देर शाम तक विभाग की जांच जारी रही। बताया जा रहा है कि फर्म संचालक द्वारा व्यापार के दौरान बिल न काटने की शिकायत मिली थी जिसके बाद टीम ने जांच की।

Admission open (2025-26)

S.A International School

Call- 9258003065

Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com








  • Related Posts

    महाशिवरात्रि पर मंदिरों पर रहेगी कड़ी पुलिस निगरानी

    🔊 Listen to this महाशिवरात्रि पर मंदिरों पर रहेगी कड़ी पुलिस निगरानी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 15 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए…

    Read more

    हापुड़ के अमित शर्मा का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन

    🔊 Listen to this हापुड़ के अमित शर्मा का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश के राजकीय एवं एडेड स्कूलों के 15 अध्यापकों को राज्य अध्यापक…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाशिवरात्रि पर मंदिरों पर रहेगी कड़ी पुलिस निगरानी

    महाशिवरात्रि पर मंदिरों पर रहेगी कड़ी पुलिस निगरानी

    हापुड़ के अमित शर्मा का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन

    हापुड़ के अमित शर्मा का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन

    मारपीट के मामले में आठ हमलावरों पर मुकदमा दर्ज

    मारपीट के मामले में आठ हमलावरों पर मुकदमा दर्ज

    डीएम ने बृजघाट गंगा घाटों का निरीक्षण किया, 13 फरवरी से रूट डायवर्जन

    डीएम ने बृजघाट गंगा घाटों का निरीक्षण किया, 13 फरवरी से रूट डायवर्जन

    दिगम्बर जैन मुनि आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज का हापुड मे मगंल प्रवेश

    दिगम्बर जैन मुनि आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज का हापुड मे मगंल प्रवेश

    नगर पालिका गई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

    नगर पालिका गई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
    error: Content is protected !!