
संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई फरियादियों की समस्याएं
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): चालू कैलेंडर के दिसंबर माह के तृतीय शनिवार को हापुड़ जनपद की तीनों तहसीलों हापुड़, गढ़, धौलाना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनपद हापुड़ में शनिवार को तीनों तहसीलों क्षेत्र में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां फरियादियों की फरियाद को अधिकारियों ने सुना। हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ईला प्रकाश ने आए हुए फरियादियों की फरियाद को सुन शीघ्र से शीघ्र समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए। गांव मीरपुर कला के सुशील कुमार ने शिकायत कि जिस भूमि पर कब्जा मुक्त कराया था। उसे वापस से कब्जा कर वहां पर फसल बोई जा रही है। बाबूगढ़ के गांव बछलौता से आए नरेंद्र आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक महिला ने निकलने के रास्ते पर अतिक्रमण किया हुआ है। इसी के साथ और भी समस्याओं को उठाया गया और मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए गए। हापुड़ तहसील क्षेत्र के साथ-साथ अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020

































