हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा थाने के सामने खड़ी एक स्विफ्ट कार पर मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने ईंट फेक कर मारी जिससे गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह मौके से भाग खड़ा हुआ।

मामला बुधवार की सुबह का है जब लोग पिलखुवा कोतवाली के आसपास मौजूद थे और अपनी दुकान खोल रहे थे। तभी पिलखुवा थाने के बाहर सफेद रंग की खड़ी एक स्विफ्ट कार को देखकर मौके से गुजर रहा मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति गाली देने लगा। गाड़ी में आगे पुलिस की टोपी रखी हुई है। दीपक ने बताया कि जब उन्होंने मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति से ऐसा करने पर सवाल पूछे तो वह भड़क गया और उसने ईंट उठाकर गाड़ी पर दे मारी जिससे गाड़ी का शीशा ही टूट गया।
II CLASS से X CLASS तक की ट्यूशन क्लास के लिए कॉल करें: 875533212































