प्रेमी के संग भागी युवती को अजनबी लेकर फरार… और फिर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के स्याना रोड पर बुधवार को प्रेमी संग पहुंची एक युवती को राहगीर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। प्रेमी अपनी प्रेमिका की तलाश कर रहा था तो पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ। की इसके बाद उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ स्याना रोड पर आया था कि एक राहगीर ने उसकी प्रेमिका को बहला फुसला लिया और अपने साथ ले गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
आपको बता दें कि एक युवती अपने प्रेमी के संग घर से रफूचक्कर हो गई। प्रेमी संभल के चंदौसी का रहने वाला है जो कि अपनी प्रेमिका के साथ बुधवार की सुबह नक्का कुआं रोड पर स्थित एक आश्रम में आ गया था जहां से एक अज्ञात युवक युवती को रहने के लिए कमरा दिलाने की बात कह कर अपने साथ ले गया। जब वह अपनी प्रेमिका की तलाश कर रहा था तो पुलिस ने उसे रोक और सख्ती से पूछा जिसने पूरा मामला बताया। इसके पश्चात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811































