
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): युवतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मोह जाल में फंसाकर रेप की घटनाएं आए दिन मिल रही हैं। अब ताजा मामला थाना बाबूगढ़ के एक गांव से सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम पर किशोरी से दोस्ती तक युवक उसे अपने घर ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बहन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बुलंदशहर जनपद निवासी एक महिला ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपेड़ा निवासी आशीष उसकी बहन को बहला फुसलाकर 9 जून को अपने घर ले आया। बहन का पता न लगने पर परिजन ने उसके मिलने के संभावित स्थानों पर तलाश के लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बहन की तलाश करते हुए वह ग्राम उपेड़ा पहुंचे जहां उसकी बहन मिल गई। पुलिस ने बहन को सीडब्लूसी में पेश किया। बहन ने बताया कि आशीष ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तैयारी पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
हापुड़ में गाड़ियों पर कराएं पीपीएफ, सेरेमिक कोटिंग आदि: 9759684646
























