👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा को दो युवक स्कूल के सामने से उठा कर ले गए। जैसे ही मामले की जानकारी छात्रा के पिता को लगी तो उसने कपूरपुर पुलिस को सूचित किया। कपूरपुर पुलिस ने देर किए बिना मामले की जांच शुरू की और धौलाना के पिलखुवा चौराहे के पास से छात्रा को बरामद कर लिया। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी छात्र को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि कपूरपुर पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक छात्रा को उठाकर ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दो घंटे के भीतर ही छात्रा को बरामद कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर


































