हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रेमी द्वारा धोखा मिलने पर एक खिलाड़ी ने आत्महत्या करने के मकसद से जहरीला पदार्थ खा लिया। हापुड़ के रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना के दौरान जीआरपी और आरपीएफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिन्होंने आनन-फानन में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ की रहने वाली एक युवती खिलाड़ी है जो कि साल 2021 में दिल्ली में परेड देखने के लिए गई थी। इसी बीच उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो प्रेम प्रसंग में बदल गई और दोनों के बीच संबंध भी बने। युवक ने युवती से शादी करने की बात कही लेकिन युवक का रिश्ता कहीं और पक्का हो गया जिसके बाद युवती अपने प्रेमी से मिलने हापुड़ स्टेशन पहुंची और दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जहां युवती ने आत्महत्या करने के मकसद से जहरीला पदार्थ खा लिया। आरपीएफ-जीआरपी ने युवती को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509


























