हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम बुधवार की सुबह गांव कस्तला कासमाबाद जा पहुंची और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गेट बंद पाकर असमंजस में पड़ गई। जिलाधिकारी केंद्र के बाहर खड़ी होकर चिकित्सकों का इंतजार करती रही।
किसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गेट खुलवाया गया और जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान डा. कपिल गौतम, डा. सुषमा, फार्मेसिस्ट नीलम सचान अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने सीएमओ को गैर हाजिर चिकित्सकों, फार्मेसिस्ट का एक दिन का वेतन काटने का निर्देस दिया है।
जिलाधिकारी कस्तला कासमाबाद के प्राथमिक विद्यालय भी गई। कक्षाओं में छात्रों की उपस्थित कम मिलने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को नामांकन के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपस्थित कराने को कहा।
जिलाधिकारी द्वारा विकास खंड सिंभावली का निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के समय जितेंद्र बंसल जे. ई एमआई अनुपस्थित पाए गएl खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अमित कुमार कनिष्ठ लिपिक अनुपस्थित पाए गएl अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने के आदेश दिए गएl
विकास खंड सिंभावली में श्री प्रवेश गिरी पंचायत सहायक ग्राम फरीदपुर गोसाई व नमिता पंचायत सहायक ग्राम गोहरा आलमगीरपुर, ललिता पंचायत सहायक ग्राम मुरादपुर निजामपुर, शारिब तोमर पंचायत सहायक ग्राम राजपुर, शिखा पंचायत सहायक ग्राम शरीफ पुर द्वारा दिनांक 25-4-2022 को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई हैl अतः इन्हें अनुपस्थित मानते हुए वेतन काटने के आदेश दिए गए

प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542





























