हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश के अंत्योदय व पात्र घरेलू राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन 12 दिसंबर से मिलेगा। यह प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा राशन वितरण अभियान होगा। इस योजना का लाभ जनपद हापुड़ के अंत्योदय एवं पात्र घरेलू राशन कार्ड धारकों को भी मिलेगा। अभियान शुरू होने से पहले राशन, जनपद के सभी राशन की दुकानों पर पहुंच गया है। सबसे बड़े राशन वितरण अभियान का लाभ उठाने के लिए गरीबों का निवाला डकारने वाले माफियाओं ने पूरे जनपद में जाल बिछा दिया है। खुले बाजार में राशन का गेहूं व चावल अधिक मात्रा में पहुंचने की उम्मीद से भाव टूट गए हैं। हापुड़ मंडी में राशन का गेहूं 1850-1900 रुपए तथा चावल 1750-1760 प्रति क्विंटल दर का मांगा जा रहा है। मुफ्त राशन वितरण प्रणाली का सबसे अधिक लाभ राशन माफियों को पहुंचा है, जो गरीबों का निवाला डकार माला माल हो गए हैं।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811




























