
हापुड़, सीमन/मोनू शर्मा(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के नवनियुक्त कोतवाल मनोज बालियान का तीर्थ पुरोहित गंगा घाट सभा ने स्वागत किया। तीर्थ पुरोहित गंगा घाट सभा ने तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के नवनियुक्त कोतवाल मनोज बालियान को राम-नाम रूपी पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया और घाट सभा के अध्यक्ष देवी प्रसाद गौड़ ने कहा कि घाट सभा पुलिस प्रशासन का हर प्रकार से सहयोग करेगी।
मनोज बालियान ने भी घाट सभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी प्रकार से तीर्थस्थल की कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखा जाएगा। इस अवसर पर घाट सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, मनोज नागर, पवन शर्मा व सचिन शर्मा, महासचिव राहुल(रिंकु) शुक्ला, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, सह कोषाध्यक्ष अधिवक्ता हरीश नागर, सहसचिव केशव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601


























