हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में पांच घरों में हुई लाखों की चोरी करने वाले पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए. बताया जा रहा है कि कच्छा बनियान गिरोह ने पांच घरों में एक साथ चोरी को अंजाम दिया जिससे पुलिस की बेचैनी बढ़ गई है. अभी तक पुलिस को मामले में कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई. पुलिस की जांच जारी है.
ज्ञात हो कि सिंभावली क्षेत्र के गांव बडढा में कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों ने पांच घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए कीमत के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया था. चोरों ने गांव के बाहरी छोर पर स्थित चेतन, सुनील के मकान में धावा बोला था. वहीं आबादी में बने धर्म सिंह समेत पांच घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि कच्छा बनियान गिरोह ने घरों में चोरी की जो पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509


























