
ईख के खेत में छिपे तार चोर गिरोह के गैंग को दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी जनपद मेरठ के मुंडाली के इस्लाम व शाकिब है।जिनके कब्जे से चोरी का करीब 04.40 कुन्तल विद्युत तार, तार/ केबिल काटने का कटर, अवैध तमंचा व कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी गाड़ी बरामद की है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के विद्युत तार चोर व अपराधी हैं जिनके विरूद्ध जनपद मेरठ व हापुड़ में विद्युत तार चोरी व आर्म्स एक्ट आदि के करीब दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।आरोपी वारदात के खेतो में जा छिपते थे।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
दीमक, कॉकरोच, मच्छर, खटमल, चींटी से पाएं छुटकारा: 9457980680, 8077979922


































