हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आपको बता दें कि हाल ही में हापुड़ साइबर सेल ने बदायूं के गांव लक्ष्मीपुर और संग्रामपुर में दो दिनों तक दबिश दी जिसके चलते इलाके में हड़कंप मचा है। साईबर क्राईम से जुड़ी कुछ जानकारियां जुटाने में सेल वहां बदायूं में दो दिन तक सक्रिय रही।
आपको बता दें कि बंदायू से हापुड़ का कनेक्शन कोई नया नहीं है बल्कि ठगी के मामले में इलाके का हापुड़ से पुराना नाता रहा है। साल 2018 में नाइजीरियाई जेम्स ली को संग्रामपुर से गिरफ्तार किया गया था। उस समय जेम्स ली की जमानत हापुड़ के उसके कुछ सहयोगी ने कराई थी। बिसौली पुलिस द्वारा 2018 में जेम्स ली के साथ उसका एक साथी भी गिरफ्तार किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिसौली के संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर, पपगांव और दबतोरी के युवक हापुड़ और गाजियाबाद में रहकर साइबर ठगी के लिए खाता खुलवाने का काम कर रहे हैं। साइबर सेल ने बदायूं के गांव लक्ष्मीपुर और संग्रामपुर में ठगी के जुड़े तारो की जानकारी जुटाई।



























