हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नेकनामपुर नानई में गुरुवार की सुबह एक तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते स्थिति को काबू में किया जिससे बड़ा हादसा टल गया.
दरअसल तीसरी मंजिल पर महिला खाना बना रही थी कि अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी ने आग का रूप ले लिया. चूल्हे के पास रखे उपले और लकड़ी ने भी आग पकड़ ली. देखते ही देखते हो धुआं उठने लगा. आसपास मौजूद लोगों में चिंताजनक स्थिति बन गई और उन्होंने तुरंत दमकल विभाग की टीम को कॉल किया. मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई.
































