कूड़े के ढ़ेर में लगी आग ट्रांसफार्मर तक पहुंची
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित जग्गनाथपुरी के पास कूड़े के ढ़ेर में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ट्रांसफार्मर तक पहुंच गई जिसके चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी कुछ समय के लिए प्रभावित हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया।

मामला बुधवार की रात का है जब जगन्नाथपुरी में कूड़े के ढ़ेर में किसी कारण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया और सभी यहां-वहां भागने लगे। जहरीली हवा चारों तरफ फैल गई। दूर से ही धुआं उठता देखा जा सकता था जिसके बाद आग की लपटे धीरे-धीरे ट्रांसफार्मर तक पहुंचने लगी और उसने ट्रांसफार्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600


































