हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ गेट पुलिस चौकी में रविवार की रात शॉर्ट सर्किट के कारण इनवर्टर और बैटरा जलकर राख हो गए। इस दौरान वायरिंग भी जल गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते स्थिति को काबू में किया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत रही कि किसी तरह की हताहत नहीं हुई।
मामला रविवार की रात का है जब मेरठ गेट पुलिस चौकी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। चौकी प्रभारी अनिल बाबू ने बताया कि इस दौरान इनवर्टर, बैटरी और वायरिंग जल गए। गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। आग की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने मुतैदी दिखाते हुए समय रहते हैं उसे काबू में किया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586






























