हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों में लगने वाली आग पर समय रहते काबू पाया जा सकेगा. केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने अग्निशमन विभाग को एक करोड रुपए की धनराशि आवंटित की है. अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था कराने के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम को पत्र भेजा गया है जिनकी तैनाती पिलखुवा और धौलाना के औद्योगिक क्षेत्रों में होगी.
बता दें कि पिलखुवा और धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में लग रही आग की वजह से दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. इसके लिए हापुड़ जनपद के साथ-साथ गाजियाबाद समेत अन्य जिलों से भी गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया जाता है लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो जाता है. ऐसे में समय रहते आग पर काबू पाया जा सके इसके चलते केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने विभाग को एक करोड रुपए का तोहफा दिया है. अग्निशमन विभाग को वाहन मिलेंगे जिसमें फोम टेंडर और वाटर बॉउजर भी होगा.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

































