हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर बीती रात सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी कुछ समय के लिए प्रभावित हो गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने आग पर काबू पाया। हालांकि थोड़ी देर बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर शुक्रवार की रात शंकर अस्पताल के पास रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं विद्युत विभाग की टीम ने भी कड़ी मशक्कत कर समय पर ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया जिसके बाद क्षेत्र की आपूर्ति सुचारू हुई।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























