हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हापुड़ के मंदिरों को सजाया गया। भगवान का विशेष श्रंगार किया गया। मंदिरों को विशेष लाइटिंग और फूलों से सजाकर यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार को मनाए गए श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और नृत्य किया। इस दौरान नंदलाल ने मंदिरों में विशेष दर्शन दिए।
हापुड़ के माहेश्वरी मंदिर में भक्तों का तांता लगा। यहां कीर्तन द्वारा जन्माष्टमी का महोत्सव मनाया गया। हापुड़ शहर के मोहल्ला तगासराय स्थित प्राचीन श्री रूपराम मंदिर में भी आस्था का रंग नजर आया। मंदिर में संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के श्री कृष्ण भक्तो ने भक्ति रस का आनंद लिया। भक्तो ने रात्रि बारह बजे तक कीर्तन के पश्चात भोग, चरणामृत और प्रसाद प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान वीरेंद्र कुमार त्यागी, साजेन्द्र त्यागी, विपिन कुमार त्यागी, चंदन त्यागी, रचित त्यागी, आयुष त्यागी व अन्य भक्त उपस्थित रहे।
वहीं हापुड़ में हैप्पी हरिदास, दयानंद प्रजापति और अरुण प्रजापति ने अपनी मधुर वाणी श्री कृष्ण के भजन गाए। इस दौरान सभी भक्त भक्तिमय हो गए। कार्यक्रम में फूलों का मनमोहक बंगला सजाया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक मोहित जैन रहे। इस अवसर पर कविता जैन, तरुण गर्ग, अजय सिंघल आदि शामिल थे।
वहीं हापुड़ के गीतांजलि और रेलवे रोड पर स्थित देवी मंदिर समेत चंडी मंदिर आदि में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
वहीं बाबूगढ़ के बाबा मोहनराम मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़े-बच्चों ने भी पूरा आनंद लिया। इस दौरान नैन सिंह, प्रेम सिंह, चरन सिंह, चंद्रभान, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891



























