हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की धौलाना विधानसभा के गाँव नूरपुर में बिजली विभाग की लापरवाही से 29 अगस्त को हुई किसान नीतिन चौधरी की मौत के मामले में भाजपा नेता वाई पी सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल ग़ाज़ियाबाद जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह से मंगलवार को मिला और पीड़ित परिवार की हर सम्भव मदद की मांग की। जिलाधिकारी ने परिवार को 5 लाख बिजली विभाग से,5 लाख कृषि विभाग से व इसके अतिरिक्त ज्यादा मुआवजा मुख्यमंत्री राहत कोष से दिलवाने का आश्वासन दिया है।प्रतिनिधिमंडल की मांग पर जिलाधिकारी ने किसान नीतिन की पत्नी को विधवा पेंशन व बिजली विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने और बच्चों के स्कूल की फीस माफी का भी विश्वास दिलाया है। बिजली विभाग के लापरवाह कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र चितौडा,धर्मेन्द्र चौधरी,बाबू राम मास्टर ,धर्मवीर प्रधान, नवल कुमार प्रधान, गौरव कुमार , पप्पू चौधरी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033



























