
किसान ने अज्ञात लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव लुखराड़ा निवासी शौकीन पुत्र आस मोहम्मद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने के लिए गया था। वह खेत में ज्वार काट रहा था। तभी चार अज्ञात लोग आए और उस पर हमला कर दिया। किसी तरह उसने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है। जब शौकीन खेतों में काम कर रहा था। तभी अचानक चार अज्ञात मौके पर पहुंचे जिन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित बाल-बाल बच गया जिसने भाग कर अपनी जान बचाई। गांव पहुंचते ही पीड़ित ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























