हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के तत्वावधान में जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से तरूण ध्यानी को युवा कमांड की कमान सौंप गई। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी ने हापुड़ जिले की महिला ब्रिगेड की कार्यकारणी का गठन कर समता शर्मा को वरिष्ठ जिला संयोजिका, रचना त्यागी को जिला संयोजिका, नताशा त्यागी को जिला उपाध्यक्ष, निधि वर्मा को सहसचिव व संगीता चौधरी को हापुड़ नगर की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष मनोनीत किया है।
बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी ने संयुक्त रूप की व संचालन जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की कैप व फूल माला पहना कर स्वागत किया। विजय वर्मा, मुकेश प्रजापति, कपिल शर्मा, सतबीर प्रधान , सुभाष फौजी, ताराचंद जाटव आदि उपस्थित थे।
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041

































