मृतक गार्ड के परिजनों को मिलेगी कुल 46 लाख की आर्थिक सहायता












हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव आगापुर में बीती रात करीब 12:00 बजे एलएंडटी कंपनी के ट्रक की चपेट में आने से गंगा एक्सप्रेसवे पर गार्ड के रूप में तैनात 42 वर्षीय सतीश पुत्र करण सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे का काम रुकवा दिया और शव सड़क पर रख कर जमकर हंगामा किया। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। वहीं एलएंडटी कंपनी ने मृतक के परिजनों को 30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ-साथ इंश्योरेंस के 16 लाख रुपए दिलाने का आश्वासन दिया है। नियम अनुसार पेंशन 4500 से 5000 आजीवन दी जाएगी। मृतक की पत्नी सुनीता और उसके बच्चों को यह राशि देने का वादा संस्था द्वारा किया गया है। संस्था के पदाधिकारी राजीव कुमार द्वारा जारी समझौता नामा के अनुसार मृतक के परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार एलएंटटी में नौकरी भी दी जाएगी। मृतक के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था भी कंपनी द्वारा की जाएगी।
कंपनी के पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि 28 अप्रैल की शाम 5:00 बजे तक 30 लाख रुपए की राशि आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान कर दी जाएगी। जब तक भुगतान नहीं होता तब तक कंपनी का कार्य बंद रहेगा।
ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात 42 वर्षीय सतीश संस्था के वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी मौत हो गई थी। शनिवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया और वाहन द्वारा कुचल कर हत्या करने का आरोप लगाया था। चूंकि यह घटना जनपद हापुड़ और मेरठ बॉर्डर पर हुई तो ऐसे में मेरठ तथा हापुड़ के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मृतक का शव रखकर हंगामा कर रहे परिजनों को समझाया। कंपनी द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

The Prime School in Babugarh Chhawani

DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!