
व्यक्ति के बरामद न होने पर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर के रहने वाले मोनू व अनुज हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे और आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके ताऊ का अपहरण किया था। एक महीने से ऊपर हो चुका है लेकिन अभी तक ताऊ नहीं मिले हैं। ऐसे में वह कई बार थाने के चक्कर काट चुके लेकिन अभी तक उनके ताऊ बरामद नहीं हुए हैं।उन्होंने हापुड़ के कलेक्ट्रेट पहुंच कर अधिकारियों से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से अपने ताऊ की देखभाल कर रहे हैं। 26 नवंबर को गांव के ही कुछ लोग अपने अज्ञात साथियों के साथ जबरन घर में घुसे और ताऊ को बिना नंबर की गाड़ी में बिठाकर ले गए। मामले में अभी तक उनके ताऊ बरामद नहीं हुए हैं जिसके चलते उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार ने बताया कि मामले में एक गैंग से जुड़े दो सगे भाइयों समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था लेकिन अभी तक उनके ताऊ का कुछ पता नहीं चल सका है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706































