हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड पर स्थित एक अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए।
बुलंदशहर के गांव कुरली की रहने वाली 72 वर्षीय महेंद्री देवी को शुक्रवार को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे शनिवार की सुबह करीब पौने 12 बजे के आसपास फ्रीगंज रोड पर अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की शाम करीब 4:30 बजे महिला की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। इसके बाद घर वाले बुजुर्ग महिला का शव लेकर लौट गए।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586
































