👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पर गाज गिरी है जिन्हें क्षेत्र से हटाकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय से अटैच किया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत उपभोक्ता कर रहे थे जिसके पश्चात यह कार्रवाई की गई है।
गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन क्षेत्र के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार विश्वकर्मा गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात थे जिनके खिलाफ उपभोक्ता शिकायत कर रहे थे। ऐसे में विश्वकर्मा को क्षेत्र से हटाकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL
ADMISSIONS OPEN 2023-2024
CALL NOW :- 828282 7731





























