👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज हापुड़ के तत्वावधान में महर्षि दयानंद सरस्वती जी के द्वितीय जन्म शताब्दी वर्ष पर नगर के विभिन्न मोहल्लों से रोजाना यज्ञ फेरी निकाली जा रही है। यज्ञ फेरी का समापन शनिवार को 11 फरवरी को होगा।
यज्ञ फेरी का उद्देश्य वातावरण को शुद्ध और परिवार को निरोगी बनाना है। यह वैदिक संदेश यात्रा जिस भी मार्ग से गुजरती है लोग यज्ञ में आहुतियां डालकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
































