
हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में ट्रैक से उतरा मालगाड़ी का इंजन
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब शुक्रवार की सुबह मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया। रेलवे ट्रैक से माल गाड़ी का इंजन उतरने की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और बेपटरी हुए इंजन को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान रेलवे यातायात बाधित नहीं हुआ।
राकेश यादव आरपीएफ इंस्पेक्टर हापुड़ ने बताया कि मामला शुक्रवार का है जब हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में मालगाड़ी का इंजन रेलवे ट्रैक से उतर गया। मामले की जानकारी मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। साथ ही इंजन को रेलवे ट्रैक पर चढ़ाने की कवायद भी शुरू की।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी


































