
👁 0 views Views
बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली चोरों के खिलाफ विद्युत विभाग का अभियान जारी है। इसी क्रम में दतियाना के अवर अभियंता महेश चंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर पहुंचे जहां अवैध कटिया डाल कर कुछ लोग बिजली चोरी कर रहे थे। जब विद्युत विभाग ने करवाई की तो बिजली चोरों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और जमकर गाली-गलौज कर मार पिटाई की जिसके बाद अवर अभियंता महेश चंद्र शर्मा बाबूगढ़ थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































